AJSU Burnt The Effigy Of CM Hemant Soren : Dhanbad : आजसू ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरूवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन व पुतला दहन का नेतृत्व युवा आजसू के प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो ने किया।

इस दौरान हीरालाल महतो ने कहा कि रांची में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या से राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यदि राजधानी रांची में एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना हो सकती है, तो अनुमान लगाया जा सकता है कि आम आदमी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुएग कहा राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जो कि राज्य के लिए खतरे की घंटी है। सूबे की सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। मौके पर धनबाद महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, छात्र आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो, प्रेम पांडेय, राज हाजरा, रवि महतो, समीर दास, बिजय महतो, शुभम रजक, भीम महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *