लाइव पलामू न्यूज : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के करीबी आकाश रॉय मोनू साल 2023 से सिमडेगा जेल में बंद है। अब उसे वहां से भी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। उसे मधुपुर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह और पुलिस कप्तान सौरभ की अनुशंसा पर जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने आकाश रॉय को मधुपुर जेल शिफ्ट करने की परमिशन दे दी है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। बताते चलें कि आकाश रॉय मोनू एक शातिर क्रिमिनल है। वह कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का बेहद करीबी और खासमखास है। विगत कुछ दिनों में गढ़वा, रामगढ़ और छत्तीसगढ़ गोलीकांड में आकाश रॉय मोनू का नाम उछला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *