मेदिनीनगर: रविवार को आकाशवाणी डालटनगंज के उद्घोषक, कंपीयर्स ने केचकी संगम तट पर पिकनिक सह मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें सबने गीत , संगीत, नृत्य के जरिए यादगार कार्यक्रम आयोजित कर अंग्रेजी नववर्ष का आनंद उठाया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ उद्घोषक संजय कुमार सिन्हा, शर्मिला वर्मा, मीरा श्रीवास्तव, विक्रम सहाय, सुनीता अग्रवाल, मिनाक्षी कर्ण, प्रतिमा वर्मा, रागिनी कुमारी शामिल हुए। इन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि दैनिक रूटीन से निकलकर कुछ फुर्सत के पल मस्ती , खेल और गीत संगीत के लिए अवश्य निकालें ।
पिकनिक लोगों में नई ऊर्जा का संचार करता है और तरोताजा महसूस होता है । उदघोषिका शर्मिला वर्मा ने कहा कि पलामू की धरती प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है ,इसका आनंद लें ।लेकिन पिकनिक वाली जगह पर कचरा न फैलाएं । केचकी संगम तट पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है ।यह तट बहुत ही रमणीक है । इसे साफ सुथरा रखें ताकि बाहर के लोग आकर्षित हों और टूरिज्म को बढ़ावा मिले।