LIVE PALAMU NEWS DESK : तमिलनाडु के कई इलाके में अचानक बड़ी संख्या में हुई कौवों की मौत के बाद स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया । राज्य सरकार ने एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने एहतियातन सख्त दिशा-निर्देश लागू करते हुए पोल्ट्री किसानों, सफाईकर्मियों और जंगली पक्षियों से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं निवारक चिकित्सा निदेशालय (DPH) ने भी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा, यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ जैसे फ्लू के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बूचड़खानों में काम करने वाले और मृत या बीमार पक्षियों को संभालने वाले लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि मृत पक्षियों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। बजाय इसके सभी शवों को जांच के लिए निर्धारित क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से जलाने या गहरे दफनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं किसी भी असामान्य पक्षी मृत्यु की सूचना तुरंत पशुपालन विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *