लाइव पलामू न्यूज: विगत दिनों अल्लु अर्जुन- रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक महिला की मौत हो गई थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने X पर पोस्ट शेयर कर ‘पुष्पा 2 द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई महिला की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वे मृतक के परिवार से मिलेंगे। इतना ही नहीं वे परिवार को 25 लाख रुपये देंगे और बच्चे के इलाज में आने वाला खर्च भी देंगे।

अल्लू अर्जुन ने वीडियो में कहा, “पिछले 20 सालों में जब भी मेरी कोई फिल्म रिलीज हुई है मैं उसके लिए थिएटर गया हूं; ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ। हम बहुत निराश हैं। हममें से किसी को भी जश्न मनाने का मन नहीं कर रहा। हम फिल्में इसलिए बनाते हैं ताकि लोग थिएटर में फिल्म का आनंद ले सकें। जब हमें पता चला कि ऐसा कुछ हो गया है तब हमें बहुत दुख हुआ…मैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “हम कुछ भी कर लें, लेकिन परिवार का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगे। लेकिन हम आपके साथ खड़े हैं, इस बात का आपको एहसास कराने के लिए मैं मेरी तरफ से आपको 25 लाख रुपये देना चाहता हूं। हम बच्चे के मेडिकल खर्च भी कवर करेंगे। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा।

बता दें कि महिला की मौत के मामले में चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ गैर-इरादतन का केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *