मेदिनीनगर : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पति – पत्नी ने आपसी विवाद में आक्रोशित होकर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में उन्हें एमएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंच कर पुलिस घटना की जानकारी ले रही है।