गढ़वा : शनिवार को जिला समाहरणालय में उस समय काफी अफरा तफरी मच गई जब समाहरणालय भवन में आग लग गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से जानमाल की कोई क्षति नहीं पहुंची है।

बता दें कि शनिवार को गढ़वा समाहरणालय भवन के पहले तल्ले पर डीसी और एसपी कार्यालय के बीच में लगे बिजली पैनल में अचानक आग लग गई। हालांकि आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । घटना के बाद पूरे जिला समाहरणालय की बिजली व्यवस्था ठप पड़ गयी।