लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को अखिल भारतीय कानू महासंघ के ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता समेत सदस्यों ने चियांकी हवाई अड्डा के पास प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में अनिल गुप्ता ने कहा कि डालटनगंज विस क्षेत्र के प्रतिनिधि क्षेत्र में केवल मतदान के समय आते हैं। चुनाव जीत जाने के बाद कानू समाज के हित के बारे में नहीं सोचते हैं। कानू समाज को हमेशा वोट बैंक समझा जाता है। उन्होंने कहा कि जो कानू समाज के बारे में सोचेगा कानू समाज का सर्वांगीण विकास करेगा उस प्रत्याशी को इस बार जिला के कानू समाज वोट देंगे।
उन्होंने कहा कि कानू समाज अब गोलबंद हो गया है। कानू समाज को एकजुट हुए बिना हक व अधिकार नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कानू समाज के लोग डालटनंज विस क्षेत्र में 12 हजार, पांकी विस में 20 हजार, हुसैनाबाद में 10 हजार व विश्रामपुर में आठ हजार और छतरपुर में तीन हजार हैं। इतनी आबादी होने के बाद भी कानू समाज का सुध लेनेवाला कोई नहीं है। ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले में कानू समाज के लोगों की संख्या 53 हजार है इसके बावजूद किसी भी दल के प्रतिनिधि इस समाज की बात नहीं करते हैं।
कानू समाज के हित के बारे में सोचनेवाले पार्टी प्रत्याशी या निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट देने का अधिकार है। कानू समाज ने निर्णय लिया है कि जो उनकी मांगों को पूरा करेगा उसी प्रत्याशी को कानू समाज के लोग वोट देंंगे। प्रेस वार्ता में अवधेश विद्यार्थी, परमेश्वर साव, सचिव भोला साव, विजय कुमार साव, महेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री राम प्रदीप साहु, संतोष साहु, विरेंद्र साहु, मुन्ना साहु, अभिषेक कुमार, मुन्ना , मुरारी साहु, संजय साहु, राजेश साहु, विशष्ट साहु समेत कई लोग शामिल थें।
