लाइव पलामू न्यूज : विगत दिनों हुए भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या को जमीन विवाद के कारण अंजाम दिया गया था। इस मामले में रांची पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए फरार चल रहे शूटर अमन सहित चार अपराधी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इससे पहले एक अपराधी को हत्या वाले दिन ही पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अनिल टाइगर के हत्या की साजिश देवव्रत नाथ शाहदेव नाम के एक बिल्डर द्वारा रची गई थी।
अनिल टाइगर की हत्या कांके इलाके में स्थित एक जमीन को लेकर अंजाम दिया गया था। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि कांके स्थित 10 एकड़ की जमीन को लेकर अनिल टाइगर की हत्या करवाई गई थी।
उक्त 10 एकड़ विवादित जमीन को लेकर बिल्डर सह जमीन कारोबारी देवव्रत नाथ शाहदेव के साथ अनिल टाइगर की अदावत चल रही थी। जमीन पर कब्जे को लेकर जब देवव्रत हर तरह से विफल हो गया तब उसने अपराधियों को सुपारी देकर अनिल की हत्या करवा दी।
अनिल हत्याकांड में अब तक कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे रोहित वर्मा, अमन सिंह, जीशान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय रजक का नाम शामिल हैं।