लाइव पलामू न्यूज/रांची : मंगलवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 13 नवबंर, और दूसरा 20 नवंबर को होगा। पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

बताते चलें कि झारखंड में 81 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होगा। जिसमें जनरल 44, एसटी 28 और एससी 9 सीट हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 2.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगें।

पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर में चुनाव संपन्न होंगे।

वहीं दूसरे चरण में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी में चुनाव होंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *