लाइव पलामू न्यूज : वर्तमान सरकार एवं वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था पर हमेशा से ही सवाल उठता रहा है, चाहे कितनी भी अच्छी कार्यशैली क्यों ना हो परंतु पक्षपात एवं पैसे लेकर मामले को दबाने का बात हमेशा से इन पर उठने आया है।
ताजा मामला पलामू जिले के पाटन प्रखंड का है। जहां पाटन थाना क्षेत्र के चारदीवारी से सटे हॉस्पिटल में विगत रात्रि (शनिवार) अस्पताल परिसर में तीन व्यक्तियों द्वारा जबरन अस्पताल के मेडिकल सर्टिफिकेट को बदलने का प्रेशर दिया जा रहा था।
आरोपितों में मिथिलेश सिंह, निमिया, काजरमा, अभिषेक सिंह एवं निर्भय सिंह का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार तीनों हथियार से लैश होकर हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी दबंगई दिखाकर मेडिकल सर्टिफिकेट को मनमानी ढंग से बदलने का दबाव डालने लगे।
डॉक्टर द्वारा इसे असंवैधानिक बताये जाने पर तीनों जबरदस्ती पर उतर आए। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया । बाद में निर्भय सिंह पिता दीपक सिंह पाटन ने यह स्वीकार कि हमसे गलती हो गई एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को लिखित माफीनामा भी दिया।
अब सवाल प्रशासन पर उठता है कि पाटन पुलिस कभी दलित महिला पर लाठी चलाती है, कभी खुद बालू चोर से पीटकर वापस आ जाती है , कभी व्यवसाईयों पर हुए हमले में सवालिया घेरे में आ जाती है तो कभी थाने के बगल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर लगे सोलर पैनल की चोरी भी नहीं पकड़ सकती अब तो स्वास्थ्य केंद्र में भी दबंगई सामने आई है।