लाइव पलामू न्यूज : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी है। दरअसल, रामनवमी ध्वज के पास प्रतिबंधित मांस पाया गया। जिससे लोग आक्रोशित हो गये और नेशनल हाइवे (एनएच) 18 को जाम कर दिया। गुस्साये लोगों ने धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ हाट बाजार को भी बंद करा दिया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

बताते चलें कि रामनवमी के अवसर पर धालभूमगढ़ में पूरे हर्षौल्लास के साथ जूलूस निकाला गया था। इसके अगले दिन यानि सोमवार को धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के पास लगाये गये झंडे को किसी ने उखाड़ दिया और प्रतिबंधित मांस भी फेंक दिया। जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।