LIVE PALAMU NEWS DESK : भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की भर्ती शुरू कर दी गई है। 2026 बैच के लिए आवेदन 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक जारी हैं। 17.5 से 22 वर्ष के अविवाहित उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। 4 साल बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी किया जाएगा, जबकि अन्य को सेवा निधि पैकेज मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 2 अप्रैल 2026 तक शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा (CEE) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि: 1 से 16 जून 2026
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों (General/OBC/EWS/SC/ST) के लिए आवेदन शुल्क 250/- निर्धारित किया गया है।