लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत अंतर्गत तीनकोनिया टोला में यंग जागृति संघ द्वारा दुर्गा पूजा के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी भीष्म चौरसिया , जेनरल अध्यक्ष टाइगर कुमार, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, सुआ मुखिया दुलारी देवी, पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, पंसस अजीत सिंह, उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, समाजसेवी उपाध्याय सिंह, शिक्षक रविंद्र सिंह, रामकेरश चौरसिया, झरिवा शिव मंदिर के मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार, अजय चौधरी , प्रभु पाल, पूजा समिति अध्यक्ष सुबोध विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार आर्यन बाबू, नेहा राज, धनंजय शर्मा, प्रियंका सिंह भाास्कर ने निमियां के डाल मईया…, मईया दे दी दरसनवा समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों के गीत संगीत पर लोग थिरकते नजर आये। मौके पर समाजसेवी भीष्म चौरसिया ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि एकता का भी प्रतीक है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा निखरती है। वहीं समाज में भाईचारा, एकता व सांप्रदायिकता बढ़ती है। मौके पर पूजा समिति द्वारा अतिथियों गमछा, फरसा देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर सचिव छोटू विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, विवेक रंजन उर्फ टूटू तिवारी, मुकेश टेंट हाउस के प्रोपराईटर मुकेश कुमार गुप्ता, किशोर कुमार, सुदर्शन ठाकुर, मुकेश पांडेय उर्फ बुलबुल पांडेय, अनिल मेहता समेत कई लोग शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने को लेकर सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, जिला ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद दलबल के साथ मुस्तैद दिखे।
