मेदिनीनगर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशी केयर हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर दो दिन पहले ही आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि डीआईजी पलामू नौशाद आलम द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अस्पताल के निदेशक ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रक्तदान शिविर की शुरुवात डीआईजी नौशाद आलम ने रक्तदान कर की।

इस अवसर डीआईजी  ने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। गर्भवती महिला को रक्त देने से जच्चा ओर बच्चा दोनों को बचाया जा सकता है जिस से कम से कम दो ज़िन्दगी बचा सकते है।

उन्होंने कहा कि इस शिविर को देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति होती है कि इस भाग दौड़ की ज़िंदगी मे हम कुछ समय निकाल के रक्तदान करके जीवन को बचा सकते हैं। उन्होंने अस्पताल निदेशक मनीष तिवारी की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि उनके द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है। प्रशासन हमेशा जनता और अस्पताल प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिला के खड़ा है।

मौके पर अस्पताल के निदेशक मनीष तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान तो है ही साथ ही जीवन दान भी है क्योंकि समय पर रक्त न मिलने से पूरे परिवार पे इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ जाता है। जब रक्त के बिना कोई मरीज अपना जीवन खो देता है। उन्होंने इस बात पे बल देते हुवे कहा कि साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करे और दूसरों को भी ऐसा करने को प्रेरित करें तथा उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई की आगे भी आशी अस्पताल ऐसे शिविर लगाता रहेगा।

वहीं अस्पताल के प्रबंधक डॉ राहुल सिंह ने कहा हमलोग हमेशा जनता की सेवा के लिए तैयार है। पलामू के जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर काम किया जा रहा है। डी इस शिविर में कुल 11 यूनिट रक्तदान हुवा जिसमे आशी केयर हॉस्पीटल के सदस्यों एवं वहाँ कार्यरत डॉक्टरों का योगदान रहा । इस अवसर पर पूरा आशी केयर अस्पताल ओर कर्मचारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *