मेदिनीनगर : विगत दिनों पांकी के गरिहारा में पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी द्वारा पति की हत्या कर शव को शौचालय के सोख्ता में छुपाने की दिया गया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर लिया है।

इस बाबत पुलिस ने बताया कि 18 मई 2025 को प्रातः लगभग 06:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना पांकी अंतर्गत ग्राम गरिहारा में एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर शव को छुपा दिया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचित कर सन्हा दर्ज करते हुए पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
शव को सोख्ता में डाल मिट्टी से ढंका :-
मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि मृतक बुधन उरांव, उम्र 25 वर्ष, की हत्या उसकी पत्नी ललिता देवी द्वारा की गई है। हत्या उपरांत आरोपी महिला ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को घर के पीछे बने शौचालय के सोख्ता में डालकर मिट्टी से ढँक दिया।
अभियुक्ता को लिया गया हिरासत में :-
तत्पश्चात पुलिस निरीक्षक, पांकी अंचल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने कार्रवाई कर अभियुक्ता ललिता देवी को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर मृतक का शव शौचालय के सोख्ता से विडियोग्राफी के साथ बरामद किया गया एवं हत्या में प्रयुक्त टांगी (कुल्हाड़ी) भी जब्त की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्ता ने अपराध स्वीकार करते हुए हत्या की बात स्वीकार की है।