मेदिनीनगर : सुर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की याद में आयोजित होने वाली भव्य गायन प्रतियोगिता ‘झलक 2026’ के लिए आज, 5 अप्रैल को ऑडिशन का आयोजन किया गया। p.s ग्रुप द्वारा आयोजित यह ऑडिशन शहर के त्रिपाठी इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।


​कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा (अध्यक्ष J.M.M) ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। ऑडिशन के सफल संचालन के लिए पूरी टीम मुस्तैद है। कार्यक्रम की शुरुआत लता जी को श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके की गई । ​

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गठित समिति में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, ​उपाध्यक्ष अविनाश देव, सचिव सुमित भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष अमर सहाय, संरक्षक सन्नु सिद्दीकी, असफर रब्बानी, बब्लू चावला, शर्मिला वर्मा, सुशीला मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य मन्नत सिंह बग्गा, अश्वनी कु० सिंह, क्रांति चन्द्रवंशी, मंजू कुमारी, देवानन्द भरद्वाज, दीपू चौरसिया आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

​​ऑडिशन का परिणाम 2 दिनों के बाद प्रतिभागियों के ग्रुप में भेज दिया जाएगा।​ ऑडिशन में चुने गए श्रेष्ठ गायकों के बीच फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल (रविवार) को गाँधी उद्यान में शाम सात बजे से आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *