गढ़वा : सदर अस्पताल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर ने ‘हिट एंड रन मुआवजा योजना’, ‘राह-वीर योजना’ एवं ‘गुड समारिटन (नेक मददगार) योजना’ की विस्तृत जानकारी दी।
ं
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की सहायता करने वाले गुड समारिटन को पुलिस या किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से डरने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि सरकार द्वारा ऐसे नेक मददगारों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और डर या झिझक को त्यागें।