लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को किशुनपुर ओपी अंतर्गत डायन कुप्रथा को समाप्त करने और समाज में व्याप्त अंधविश्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें किशुनपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान किशुनपुर के मुख्य स्थानों, किशुनपुर मध्य विद्यालय और किशुनपुर हाईस्कूल में आयोजित किया गया। इसमें बच्चों और स्थानीय समुदाय को डायन कुप्रथा जैसी घातक प्रथाओं के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डायन प्रथा को खत्म करने के लिए बनाए गए सख्त कानूनों की जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि ऐसी प्रथाओं से जुड़ी घटनाओं को रोकने और प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए कानून का सहारा कैसे लिया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और ऐसे कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की प्रेरणा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *