मेदिनीनगर : शनिवार को सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चियाकी स्थित राजकीय उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं को डायल 112, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को बताया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि नशा केवल व्यक्ति विशेष को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को नशा न करने और दूसरों को भी नशे के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता फैलाना, उन्हें सही दिशा देना और भविष्य को नशामुक्त समाज की ओर अग्रसर करना है।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ अपराध एवं सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *