लातेहार : शनिवार को समाहरणालय परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता वाहन को समाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह प्रचार रथ स्वयं सेवी संस्था, वैदिक सोसाइटी, लातेहार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो में घूम घूम कर समुदाय स्तर पर लोगो को जागरूक करेगा।
मौके पर मौजूद वैदिक सोसायटी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की विभाग के दिशा निदेश के आलोक में प्रत्येक प्रखंड में मोटरसाइकिल, नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी बाल विवाह उन्मूलन हेतु अगले 100 दिनों तक प्रचार प्रसार कराया जायेगा।