लाइव पलामू न्यूज: 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक ‘बेबी जॉन’ का सोमवार को ट्रेलर रिलीज किया गया। वरुण धवन, वामिका गब्बी, प्रेजेंटर एटली, निर्माता मुराद खेतानी और प्रिया एटली ने पुणे में भारी भीड़ के बीच इसका ट्रेलर रिलीज किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मेकर्स ने टेस्टर कट नाम की इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। टीजर के बाद अब मेकर्स ने 9 दिसंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आ रही हैं।

वरुण की इस फिल्म में विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका अंदाज काफी खूंखार नजर आ रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब सिल्वर स्क्रीन पर इन दोनों की भिड़ंत होगी तो बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचेगा। ट्रेलर में वरुण का किरदार साधारण नजर आ रहा है, लेकिन अंत में उनका डैशिंग अवतार देखने को मिलता है। जो अपनी बेटी को बचाने के लिए खतरनाक रूप धारण कर लेते हैं। 3 मिनट 6 सेकेंड के इस ट्रेलर के आखिरी कुछ सेकेंड में सलमान खान भी नजर आएं हैं। जो वरुण को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि अभी उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनकी यह चंद सेकेंड की क्लिप फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित करने के लिए काफी है। फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में नजर आएंगे। जिसमें पहला किरदार पुलिसवाले का है और दूसरा आम आदमी का। उनका एक किरदार जॉन और दूसरा सत्य वर्मा नाम का है। कलीस निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।