मेदिनीनगर : जिले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद राम को 5500 रूपये घूस लेते रंगेहाथों धर दबोचा है। बड़ा बाबू विनोद राम पर म्यूटेशन की नकल देने के नाम पर घूस लेने का आरोप है। विनोद राम मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द पूर्णाडीह निवासी हैं। वे पिछले कई वर्षों से चैनपुर अंचल कार्यालय में तैनात थें।


पलामू प्रमंडलीय एसीबी की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि चैनपुर निवासी अनुज कुमार ने अपने जमीन के म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था। म्यूटेशन होने के बाद मनोज कुमार लगातार चैनपुर अंचल कार्यालय में नकल के लिए दौड़ लगा रहा था।

इस दौरान अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद राम ने नकल देने की एवज में 10 हजार घूस मांगा। मनोज घूस नहीं देना चाहते थे इसलिए उन्होंने मामले की शिकायत एसीबी से की। जिस पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया।

चैनपुर अंचल कार्यालय अधिकारी विनोद राम की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने विनोद राम के घर की तलाशी भी ली, हालांकि इसमें कुछ नहीं मिला। मेडिकल जांच के बाद विनोद राम को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *