LIVE PALAMU NEWS DESK. : पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के महावीर मोड़ से हरतुआ तक बन रही सड़क के दौरान पुल निर्माण स्थल पर बना अस्थायी डायवर्जन तेज बारिश में बह गया। इस वजह से आसपास के दर्जनों गांवों की आवाजाही ठप हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने डायवर्जन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी नहीं निभाई, जिससे बरसात में तेज बहाव ने उसे पूरी तरह बहा दिया। अब बच्चों की स्कूल बसें नहीं चल पा रहीं, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है और कामकाजी लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब मजबूत डायवर्जन और पुल निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। वहीं अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिलने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।