लाइव पलामू न्यूज/रांची: मंगलवार को झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध एक साल के लिए लगाया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नेअधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कैंसर फैलने का सबसे बड़ा कारण गुटखा बना हुआ है।

गुटखे की वजह से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। कैंसर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में गुटखा पर प्रतिबंध लगेगा। आज इस पर अमल करते हुए गुटखा पान मसाला की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *