LIVE PALAMU NEWS DESK : राज्य परियोजना निदेशक ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राओं, जिनका अब तक बैंक खाता नहीं खुल पाया है, उनके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में बचत खाता खोलने की प्रक्रिया की शुरूआत संबंधी निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को जारी किया गया है।

सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए पोस्ट पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खोलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। ऐसे छात्र जिनका खाता अब तक किसी राष्ट्रीयकृत या अनुसूचित बैंक में नहीं खुला है, उनके लिए अब IPPB के माध्यम से खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *