LIVE PALAMU NEWS DESK : रविवार की शाम पलामू के बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन पलामू एसपी रीष्मा रमेशन हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से किया। यह स्टेडियम शहीद आईपीएस अजय कुमार सिंह और अमरजीत बलिहार को समर्पित है। पलामू पुलिस स्टेडियम में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है।

बता दें कि बास्केटबॉल कोर्ट को लोहरदगा के शहीद एसपी आईपीएस अजय कुमार सिंह और बैडमिंटन कोर्ट को दुमका के शहीद एसपी एसपी अमरजीत बलिहार के नाम पर तैयार किया है। दोनों स्पोर्ट कोर्ट को पलामू पुलिस परिवार एवं आम लोगों के लिए तैयार किया गया है। पिछले कुछ महीनों से एबीसीआईएल, भारत वाणिज्य कर लिमिटेड और पलामू पुलिस के अधिकारी एवं जवानो के मदद से इन दोनों कोर्ट का निर्माण चल रहा था।
मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि शहीद अधिकारी केवल पुलिस बल के लिए ही नहीं, पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। दोनों कोर्ट का निर्माण शहीदों की याद में किया गया है।आईपीएस अजय कुमार सिंह और अमरजीत बलिहार ने सर्वोच्च कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बलिदान दिया है।
पुलिस लाइन केवल एक सेवा का केंद्र नहीं बल्कि अनुशासन एवं फिटनेस का केंद्र भी बनेगा। वहीं हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने कहा अजय कुमार सिंह और अमरजीत बलिहार जैसे अधिकारियों ने अपने कर्तव्य के लिए जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, वह हमारी पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है।
मौके पर एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह, आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड के यूनिट हेड, भारत वाणिज्य कर लिमिटेड के अधिकारी, एससीडीपीओ मणिभूषण प्रसाद आलोक कुमार टूटी, डीएसपी राजेश यादव राजीव रंजन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।