LIVE PALAMU NEWS DESK : बुधवार को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण, किसान विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का अह्वान किया है। जिसका असर झारखंड में बैंक, बीमा, डाक और खनन क्षेत्रों पर दिखने लगा है। इन सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गये हैं।

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ देशभर में भारत बंद किया गया है। जिसका व्यापक असर देखा जा रहा है। इस हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक श्रमिक और कर्मचारी शामिल हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित कई राज्यों में सुबह से ही जनजीवन प्रभावित है। उधर बिहार में INDIA गठबंधन ने चक्का जाम का ऐलान किया है।

बैंकिंग सेवाएं: सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहने की आशंका। हालांकि, निजी बैंकों पर इसका सीधा असर नहीं होगा।

कोयला और उद्योग: कोयला खदानों, स्टील प्लांट और अन्य सरकारी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी कामकाज ठप रहेगा।

बिजली आपूर्ति: बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं। इससे कुछ क्षेत्रों में बिजली बाधित होने की संभावना है।

परिवहन सेवाएं: कई राज्यों में रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। खासकर राज्य परिवहन निगम की।

डाक विभाग: पोस्ट ऑफिस में डाक सेवाएं ठप रहने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *