लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप यज्ञशाला मंडप के समीप स्थित स्व. गणपत सिंह, स्व. लक्ष्मण सिंह खेल मैदान में भृगुनाथ सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रारंभ हुआ,जिसका शुभारंभ स्व. भृगुनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पुत्र रौशन कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रणविजय सिंह,अशोक सिंह, मुसीखाप पंसस प्रवेश साव उर्फ ठेग्घू भाई,पांडू जिप सदस्य प्रतिनिधि भाई गोविन्द सिंह, पूर्व मुखिया मुसीखाप अरविन्द सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरीनाथ चंद्रवंशी सहित कई गणमाण्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं इस फुटबाल टूर्नामेंट के प्रथम दिन जपला बनाम भवनाथपुर के बीच खेला गया। जहां पहला फुटबॉल टूर्नामेंट जपला बनाम भवनाथपुर के बीच खेला गया। भवनाथपुर टीम के खिलाड़ी शुरुआती दौर में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जपला टीम के गोल पोस्ट में एक गोल मारा तो वहीं प्रतिद्वंद्वी टीम जपला के खिलाड़ी ने कुछ हीं समय में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भवनाथपुर टीम के गोल पोस्ट में गोल मारकर वापसी किया।

 


वहीं अन्तिम समय तक दोनों टीम शानदार प्रदर्शन के साथ आपस में जूझते रहे किन्तु किसी तरफ गोल नहीं हुआ। अंत में खेल समिति के द्वारा पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया गया, जिसमें जपला की टीम पेनाल्टी शूट के माध्यम से 04-02 की बढ़त बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाया। वहीं अगले दिन 16 जनवरी को फ़ुटबॉल टूर्नामेंट पांडू बनाम गौरा के बिच खेला जाएगा।

मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. मुस्लिम अंसारी, जलेश्वर चंद्रवंशी, नंदू यादव,सचिव डॉ. इब्राहिम अंसारी उप सचिव अवधेश कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पंकज शर्मा, शकील हैदर, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी उपकोषाध्यक्ष डॉ. शंकर प्रसाद साहू, संगठन सचिव मो. इमरान अजीजी उप संगठन सचिव श्रीराम गुप्ता,बद्री चंद्रवंशी संयुक्त सचिव कमलेश सिंह, मो. आले रसुल, श्रवण शर्मा, अशोक रवि, अलिशेर अहमद,संरक्षक देवनंदन सिंह उर्फ डी एन सिंह,रामविलास सिंह,विन्देश्वरी सिंह,बिंदे कुमार सिंह, बालकेश्वर चंद्रवंशी,उद्घोषक देवेंद्र पांडेय व संदीप सिंह नवयुवक साथी पीयूष, नाजिर, प्रिंस, दिलशाद, सतीश, संदीप, रोहित, इंद्रजीत, धर्मेन्द्र, अमन, सूरज सहित अन्य कई खेल समिति के पदाधिकारी,सदस्य एवं क्षेत्र के कई गांव से भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट: रंजीत कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *