CRIME NEWS/मेदिनीनगर : मंगलवार को जिले के कई इलाकों में नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े किंग भूपेंद्र चौधरी एवं उसके एक साथी को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र चौधरी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र जबकि उमेश कुमार चौधरी बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। उनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा भी बरामद किया है।

दरअसल, पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके आलोक में पुलिस NH- 39 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो वहां से गुजर रही थी जिसे पुलिस ने रोका। जिसमें से पुलिस को करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त गांजा बिहार के औरंगाबाद से खरीदी गई थी और पलामू के इलाके में सप्लाई की जानी थी। भूपेंद्र चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है और पलामू के चैनपुर के इलाके में एफआईआर दर्ज है।
छापेमारी अभियान में डीएसपी राजीव रंजन, सब इंस्पेक्टर चिंटू कुमार, एएसआई जितेन्द्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थें।