लाइव पलामू न्यूज/धनबाद: डीजीपी की स्पेशल टीम ने जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रांची से धनबाद पहुंची टीम ने कई ठिकानों जिनमें पंचेत, जामडीह, खैरकियारी और लुचीबाद जैसे जगह शामिल हैं पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध कोयला बरामद किया गया, वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोयलांचल धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार की शिकायत पर डीजीपी की स्पेशल पुलिस मुख्यालय रांची की टीम धनबाद पहुंची थी। एक बार फिर से धनबाद में अवैध कोयला के कारोबार की शुरूआत हो चुकी है। इन्हें कोक प्लांट समेत कई अन्य हार्डकोक प्लांट में बड़े पैमाने पर खपाए जा रहे हैं। जिसमें कई सिंडिकेट से जुड़े हुए लोग भी शामिल हैं। अवैध खनन के कारण इन हार्डकोक प्लांट को सस्ते दर पर मिल जाता है। कई बार तो इन कोयले को डिस्को पेपर के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में अवस्थित कोयला मंडी में खपाया जाता है।