रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) की जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। ACB ने रिम्स की अधिग्रहित जमीन को फर्जी कागजातों के आधार पर अवैध तरीके से खरीद-बिक्री करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

मामले में एसीबी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी जमीन को निजी बताकर उसके दस्तावेजों में हेरफेर किया गया और अवैध सौदे किए गए। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि रिम्स राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है और उसकी जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए अधिग्रहित की गई थी।

फिलहाल एसीबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *