Bird flu

लाइव पलामू न्यूज: राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की एंट्री हो चुकी है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। बिरसा एग्रीकल्चर के पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीते 20 दिनों में पोल्ट्री फार्म में 150 से अधिक गिनी फाउल और दर्जनभर बटेर की मौत हो गई।

जांच में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की मौजूदगी पाई गई। भोपाल स्थित ICAR-National Institute of High Security Animal Diseases को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के बाद झारखंड सरकार ने इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने संक्रमण के केंद्र बिंदु से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।

पोल्ट्री फार्म में काम करने वाली दो महिलाओं का सैंपल लेकर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। शनिवार को पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित स्थल का दौरा किया और संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *