लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू जिला भाजपा नगर मंत्री गुड्डू बर्मन के नेतृत्व में बुधवार को एक बेहद गरीब व्यक्ति को कंबल उपलब्ध कराया गया। बताते चलें कि आज से एक सप्ताह पहले मैंने अपने ग्रुप में लिखा था कि सड़क पर सोने वाले एक गरीब व्यक्ति को कंबल की जरूरत है। इस गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए गुड्डू बर्मन ने हमें फोन किया और कहा कि भैया किसी गरीब व्यक्ति को कंबल की आवश्यकता है। हम उसे कंबल देना चाहते हैं।

जिसके बाद बुधवार की शाम गुड्डू बर्मन छह मुहान पहुंचे और उस गरीब व्यक्ति को कंबल उपलब्ध कराया। मौके पर गुड्डू बर्मन ने कहा कि यदि किसी भी गरीब व्यक्ति को इस ठंड के मौसम में कंबल की आवश्यकता हो तो वह मुझसे संपर्क करें‌। मैं हर एक गरीब व्यक्ति को कंबल उपलब्ध करवाने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *