हजारीबाग: जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी व बहु के साथ बदसुलूकी की गई। इतना ही नहीं अमृत नगर समिति के सदस्यों ने उनके चालक को मारीपट कर घायल भी कर दिया।

घटना को लेकर प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसके अनुसार प्रीति किस्कू अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही था। इसी दौरान रात के करीब 7.15 बजे वह अमृत नगर में थी।

जहां समिति के सदस्यों ने उनके साथ बदसुलूकी की। जिसका विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वहां पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *