पांडू (पलामू): जिले के पांडू में मंगलवार के दिन भाजपा नेता अवधेश सिंह की अगुवाई में झारखंड के हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा जन आक्रोश मार्च निकाला गया। जन आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह भी शामिल रही।

सभा में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो चुका है। अपराध और लूट खसोट चरम पर है। राज्य में कानून नाम का कोई चीज दिखाई नही दे रहा है।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन :
सभा समापन के बाद भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओ ने हेमंत सरकार के व्याप्त भ्रष्टाचार,ध्वस्त कानून व्यवस्था,लचर बिजली-पानी की व्यवस्था,अवैध बालू,पत्थर व कोयला की लूट तथा बेरोजगारी के विरोध सहित कई मुद्दों का एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश दुबे को सौंपा।
ये रहे उपस्थित :
मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बीपी शुक्ला, शंभुशरण, सिंह,सतीश पासवान,लव विश्वकर्मा, अयोधया ठाकुर,कन्हाई राम, मनमोहन पांडेय,महेंद्र प्रसाद साहू, श्याम किशोर सिंह,बैजनाथ सिंह, बिनोद प्रजापति, राजू शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, के अलावे सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।