LIVE PALAMU NEWS DESK :  30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच के टिकटों की काला बाजारी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जेएससीए स्टेडियम के पास स्थित समाग्रह रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद सिंह (विधानसभा थाना क्षेत्र), प्रियांशु राज (धुर्वा बस स्टैंड के पास) और सुधीर कुमार (जेपी मार्केट, विद्यानगर) शामिल हैं। धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के अलावा जिन सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें विशाला चिक्की, जितेंद्र जायसवाल, अमित टोबो, संतोष कुमार, ऋतिक कुमार, मनीष कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से टिकट, एक स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *