लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: ठंड ने धीरे धीरे अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जहां अब लोग रजाई, कंबल और स्वेटर आदि से अपनी ठंडी से बचने में लगे हैं। ऐसे में वैसे लोग जिनके तन पर भरपूर कपड़े तक नहीं और जो लोग ऐसे में भी साड़ी, चादर या बोरी ओढ़ने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों के लिए वरदान के समान है पलामू का “वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट “। सुदूरवर्ती गाँवों तक वरदान की टीम पहुंचती है और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, मास्क, कंबल, आदि मुहैया कराती है।

इसी क्रम में शनिवार को अभियान के तहत ‘वरदान ‘की टीम सतबरवा के पास ताबर के लेदवाखांड़ गाँव पहुंची। जहां टीम ने लोगों के बीच सैकड़ों कंबल, स्वेटर, जैकेट, मफलर, मास्क, सेनेटाइजर और इम्युनिटी बूस्टर टी बैग का वितरण किया। इस दौरान न केवल गर्म कपड़े बल्कि वहां उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।

इसके साथ ही बेटा और बेटी में फर्क न करने, बेटियों को सुशिक्षित करने और बेटे के इंतजार में परिवार बड़ा न करने की भी सलाह दी गई । इस अभियान में निर्दोष जी ने  सराहनीय भूमिका निभाई। मौके पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा के अलावा विवेक वर्मा, फरहा नाज, , ज्योति भाटिया, आदि मौजूद थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *