लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : सोमवार को पांकी प्रखंड के लोहरसी रोड में बंधन बैंक की पांकी शाखा का भव्य उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद के हाथों फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, व्यवसायी पारसनाथ सिंह ,जमाल अंसारी समेत दर्जनों व्यावसायी उपस्थित रहे।

पांकी के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा बैंक : पंचम प्रसाद
उद्घाटन के दौरान मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि यह बैंक पांकी के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा, प्रखंड क्षेत्र में बैंक की कमी के कारण व्यवसाययों को बैंक कार्य हेतु बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इस तरह से बैंक खुलने से व्यवसायियों सहित ग्रामीणों को बेहद सहूलियत होगी।
वहीं मौके पर मौजूद बंधन बैंक के क्लस्टर हेड नवीन सिन्हा ने बताया कि ग्राहकों को सर्विस को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी यह बैंक लोगों को बेहतर सुविधा देने का कार्य करेगा।
इनकी रही उपस्थिति :-
मौके पर सुभाष सिंह, फारूक अंसारी, अनित सिंह, कमलेश सिंह ,सचिन सिंहा, कयूम अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।