मेदिनीनगर:  जिले के पाटन प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा कई स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को जांच एवं परामर्श की सुविधा दी गई।

स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, पंचायत के मुखिया जैनुल सिद्दीकी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आजाद, अशोक सोनी सहित प्रखंड के सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार कराया।

हालांकि स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से समुचित इलाज की सुविधा नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए कहा कि साधारण बीमारी के इलाज के लिए भी उन्हें पाटन से मेदिनीनगर सदर अस्पताल जाना पड़ता है।  जो कि चितांजनक है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इसके बावजूद नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।

 

इस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने कहा कि जिस तरह एक दिन स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है, उसी तरह प्रत्येक पंचायत में सप्ताह में एक दिन पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाना चाहिए। इससे सुदूरवर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *