लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : बुधवार जिले के पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह, जिप सदस्य मीना देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष प्रियंका सिंह, उप प्रमुख सोनी देवी, बीडीओ रणवीर कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किये और इस स्वास्थ मेला में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया।

इस स्वास्थ शिविर में दर्जनों स्टॉल लगाकर प्रखंड क्षेत्र से आये मरीजों को अनेकों तरह के बीमारी का जांच कर उचित ईलाज की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ वीरोचित आनंद ने कहा की इस शिविर में आँख की जाँच, आयुष्मान कार्ड बनाना सहित अन्य कई प्रकार के चेकअप एवं इलाज किए जा रहे है। आगे उन्होंने बताया कि पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक शनिवार को परिवार नियोजन का ऑपरेशन किया जायेगा।
इस स्वास्थ मेला में बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील पांडे,जिप सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सिंटू सिंह,उप मुखिया चन्दन मेहता, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशेर अंसारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार,स्वास्थ कर्मी विकास सिंह,बजरंग सिंह, एएनएम अनिता कुमारी सहित अन्य कई स्वास्थ कर्मी व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रंजीत कुमार शर्मा