लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक भीषण सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान सवार नवीन टोप्‍पो पिता जॉनसन टोप्‍पो और वाल्‍टर कुजूर पिता कमिल कुजूर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में महुआडांड़ निवासी जेम्‍स टोप्‍पो, अर्जुन केरकेट्टा और असीत का नाम शामिल है। स्‍थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को रिम्‍स रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने वाहन को जब्‍त कर लिया।

दरअसल, एक बोलेरे पर सवार होकर पांचों व्यक्ति एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थें। इसी क्रम में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेगांई के सुग्‍गी मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। घटना बुधवार देर रात की है। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कि बोलेरो के अगले हिस्‍से के परखच्‍चे उड़ गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *