CRIME NEWS/धनबाद : रविवार देर रात जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अपराधियों ने बंगले में बम से हमला कर दिया। अज्ञात लोगों ने सिंह मेंशन के अंदर और बाहर दो सुतली बम फेंके। मौके पर तेज धमाके के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गयी।

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके से आसपास के लोग सहम गये और घरों से बाहर निकल आये। इधर घटना की सूचना पर मौके पर तत्काल सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सरायढेला थाना पुलिस के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

इधर इस बमबारी की घटना की जिम्मेदारी अमन सिंह(मृत) गैंग ने लिया है। गैंग के शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि धनबाद को शमशान बना देंगे। वहीं आगे उसने कहा कि जिस जमीन पर अमन भईया का खून बहा उसे बंजर कर देंगे। इतना ही नहीं सभी व्यापारियों को उसने धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी देनी होगी। तुम्हारे देवता संजीव सिंह का दरवाजा फाड़ दिया है। सबको चुन चुनकर मारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *