लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शुक्रवार को विश्रामपुर-मंझिआंव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणभूमि में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ब्रह्मदेव प्रसाद ने व्हीलचेयर पर बैठकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उनकी पत्नी रजनी देवी ने भी अपने पक्ष से नामांकन दाखिल किया। दरअसल,हाल ही में हुए सड़क हादसे में ब्रह्मदेव प्रसाद को गंभीर चोटें आई हैं। बावजूद इसके उन्होंने नामांकन के लिए जाने का फैसला किया।
इस मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा, “मेरे स्वास्थ्य की तकलीफों से ज्यादा मेरे लिए जनता का विश्वास और उनके प्रति मेरी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। मुझे आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन की आवश्यकता है ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में आगे बढ़ सकूं।” व
हीं रजनी देवी ने कहा, “हम दोनों ने यह कदम जनता की सेवा के लिए उठाया है। यह सिर्फ चुनाव का हिस्सा नहीं है, बल्कि क्षेत्र की जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।”
