मेदिनीनगर : पलामू जिले के रेडमा ठाकुरबारी मंदिर परिसर में आज ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विजय तिवारी ने की। बैठक में महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत पर बल दिया गया। वहीं समाज को एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर वातावरण स्थापित करने की जरूरत पर बल दिया गया।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर इस मामले के न्यायिक जांच का मांग की गई वहीं इस मामले में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने के लिए अजय सिंह चेरो पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों पर अपमानजनक टिप्पणी का विरोध :- 

बैठक में मुख्य रूप से इन दिनों ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का कड़ा विरोध जताया गया। उन्होंने कहा गया कि ब्राह्मण कुल के व्यक्ति पर दुर्भावनाग्रस्त कुछ वर्ग/समाज के व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यवहारपूर्ण बातें की जा रही है। ऐसे दुर्भावनाग्रस्त दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

विजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्राह्मण परिवार को सुनियोजित षड़यंत्र के तहत निशाना बनाया जा रहा है। असामाजिक बातों से समाज की अस्मिता को रौंदने की दुस्साहस की जा रही है। ऐसे वर्ग/समाज से ब्राह्मण समाज कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगी।

स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं अन्याय के खिलाफ हमेशा से लड़ता रहा है ब्राह्मण समाज 

ब्राह्मण समाज स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं अन्याय के खिलाफ हमेशा से लड़ाई लड़ते आ रही है। आजकल समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र चल रहा है, लेकिन अब अपमान नहीं सही जाएगी। ऐसे दुस्साहस करने वालों के विरूद्ध ब्राह्मण समाज कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि एक समाज वर्ग द्वारा समाज के लोगों के प्रति तरह-तरह के बयानबाजी कर कमजोर दिखाने का प्रयास हो रहा है और उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। जबकि ऐसा नहीं होनी चाहिए। ब्राह्मण शांत, सहनशील और मेहनती होते हैं। अपने गुण व कर्मों से ही ब्राह्मण बनते हैं। इसकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

ये रहे उपस्थित :

बैठक में मुख्य रूप से पपलु दूबे, प्रवीण मिश्रा,रोहित तिवारी,सेठ चौबे, किशोर पाण्डेय,नवीन तिवारी,दीपक तिवारी,सुनील तिवारी,मुरारी तिवारी,मिकू तिवारी,सत्येन्द्र तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी,आशीष भारद्वाज,देवान शुक्ला,ऋचा तिवारी,कुणाल शांतिप्रिय,अजय तिवारी अकेला,बसंत तिवारी,राजन पंडित,अजीत तिवारी,प्रवीण तिवारी बंटू व टिंकू तिवारी सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।बैठक का संचालन मधुकर शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *