लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर :  रविवार को रांची रोड रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर के सामने अम्बे इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दीपक तिवारी एवं संस्थान के प्रोपराइटर विनायक दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस शुभ अवसर पर दीपक तिवारी ने कहा कि रांची रोड व्यवसायिक हब बन रहा है। रेडमा चौक से लेकर चियांकी तक यह रोड व्यवसायिक दृष्टिकोणों से प्रतिदिन विकास कर रहा है।

यहां बड़ी कंपनियों के स्टोर खुले हैं। साथ ही आमलोग अपने स्टार्टअप से नया एहसास करा रहे हैं। उद्यमी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोलकर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे हैं और अपने जीवन में आर्थिक समृद्धि ला रहे हैं। अम्बे इंटरप्राइजेज जैसे संस्थान खुलने से न केवल रांची रोड वासियों को फायदा होगा, बल्कि पलामूवासी जो मेदिनीनगर शहर में बाजार करने आते हैं उन्हें लाभ मिलेगा। लोग यहां किफायती कीमतों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की थोक एवं खुदरा खरीद कर सकेंगे।

प्रोपराइटर विनायक दुबे ने बताया गया कि इसमें CELLECOR कंपनी का टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन अन्य के भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध रहेगा। मौके पर मुख्य रूप से संतोष तिवारी, राकेश दुबे, मणिधर दुबे, लव पांडेय, परमानंद उपाध्याय, मनीष, चंद्रशेखर तिवारी, सिद्धेश्वर गिरी, दिलीप पांडेय, सुजीत कुमार, लव पांडेय कुश पांडेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन के शुभ मुहुर्त मेंं कई लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की खरीद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *