लाइव पलामू न्यूज: चंद्रपुरा थाने में जेएलकेएम अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो पर एफआईआर दर्ज हुआ है। CCL के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने जयराम महतो और उनके समर्थकों पर अवैध कब्जा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और क्वार्टर में रखे सामान की चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेश कुमार सिंह द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार 25 दिसंबर की शाम लगभग 5:30 बजे उन्हें यह सूचना मिली कि मकोली स्थित क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोग जाकर हल्ला गुल्ला मचा रहे हैं और उसमें पूर्व से रह रहे प्रशिक्षित पदाधिकारी का सामान हटा रहे हैं।

जिसकी सूचना सीसीएल के पदाधिकारियों को दी। जब सुरक्षाकर्मी क्वार्टर में गए तो देखा कि 25 से 30 अज्ञात लड़के क्वार्टर के अंदर घुसकर हो हल्ला कर रहे हैं। जिससे क्वार्टर में रह रहे प्रशिक्षण पदाधिकारी काफी भयभीत और परेशान थे। बार-बार इन अज्ञात लड़कों से बचने का अनुरोध कर रहे थे। बातचीत के क्रम में इन लोगों से पता चला कि यह सभी लड़का जेएलकेएम पार्टी के कार्यकर्ता हैं तथा विधायक डुमरी जयराम महतो के आदेश पर यहां आकर झंझट कर रहे हैं।
जिसके बाद यह सूचना स्थानीय पुलिस तथा सीसीएल प्रबंधक को दी।जिसके बाद मौके पर मकोली पुलिस पहुंची और उन लड़कों को काफी समझाया बुझाया एवं अनुरोध किया। लेकिन वे कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच चंद्रपुरा थाना, नावाडीह थाना, गांधीनगर थाना, बोकारो झरिया ओपी के भी पुलिस पहुंचे और उन लड़कों को काफी समझाया बुझाया गया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए । वहीं करीब 2:00 बजे विधायक जयराम महतो भी वहां पहुंचे और बदतमीजी से बात करने लगे और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी डाला।