LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड-छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच करने से CBI(रायपुर) ने इंकार कर दिया है। इससे संबंधित पत्र सुनवाई के दौरान पेश किया गया। जिसके बाद अब हाईकोर्ट (छत्तीसगढ़) अगले सप्ताह इस मामले की सुनवाई करेगी। बता दें कि मामला छत्तीसगढ़ में विकास सिंह द्वारा दर्ज झारखंड छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से संबंधित है।

जिसके आधार पर फिलहाल ईडी व छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच के मामले में तीन याचिकाएं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। जिसमें से तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे, तत्कालीन संयुक्त उत्पाद सचिव गजेंद्र सिंह व विकास सिंह की याचिकाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *