LIVE PALAMU NEWS DESK : आज शाम 5 बजे से भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध पर विराम लग गया। भारत पाकिस्तान ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी भारतीय विदेश सचिव ने दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ये फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है। दोनों देशों की वार्ता के बाद युद्धविराम की सहमति जतायी गयी है। 12 मई को फिर बातचीत होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया भारत पाकिस्तान युद्ध विराम का दावा :- 

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारत संग शांति सुलह कराने के लिए दुनिया भर के देशों से गुहार लगाई थी। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट कर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का दावा किया।

उन्होंने कहा,”यूएसए की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस,समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

शांति व सुरक्षा के लिए प्रयासरत है पाकिस्तान :- इशाक डार

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने भारत पर किये गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *