लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: एमएमसीएच से सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। फरार कैदी दिसंबर 2023 से हत्या के आरोप में पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।

फरार कैदी ऋषिकेश दुबे पलामू के पाटन थाना क्षेत्र का निवासी है। पिछले कुछ महीने से वह एमएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार को वह कैदी वार्ड में ही हाथ मुंह धोने के बहाने गया और फरार हो गया। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कैदी वार्ड में पानी और हाथ में धोने की व्यवस्था वार्ड से बाहर है।
इसी का फायदा उठाकर वह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पलामू सेंट्रल जेल की टीम कैदी वार्ड में पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।इस संबंध में पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक भागीरथी कर्जी ने बताया कि कैदी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था, वहीं से फरार हुआ है। इस संबंध में जेल प्रबंधन ने मेदिनीनगर टाउन थाना को एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।